फेरों के वक्त दहेज मांगना पड़ा महंगा, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

2/16/2019 5:33:21 PM

ग्वालियर: जहां एक ओर समाज में लाखों लड़कियां हर साल दहेज की बलि चढ़ती है वहीं इसी समाज की एक पढ़ी लिखी लड़की ने एक अनोखी पहल की है। समाज से इस कुरीति को खत्म करने के उद्देश्य से दतिया निवासी एमबीए पास एक दुल्हन ने बारात को खाली लौटा दिया। शादी ग्वालियर के जीवाजी क्लब में हो रही थी। फेरे के समय लड़के वालों ने लाखों रुपए मांगे तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, दतिया के रहने वाले सराफा कारोबारी द्वारका प्रसाद अग्रवाल की एमबीए पास बेटी शिवांगी की शादी 15 फरवरी को ग्वालियर के जीवाजी क्लब में हो रही थी।  विदाई की रस्म चल रही थी। लड़की के पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल के मुताबिक लेन-देन की बात पक्की होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन दहेज के लोभी दूल्हे के पिता ने फेरों के समय लड़की वालों से संदूक खोलने को कहा और दहेज में दी जाने वाली चीजें दिखाने को कहा। संदूक और सामान देखने के बाद बोले दो लाख रुपया और गाड़ी भी चाहिए। लड़की के पिता पांच लाख रुपए नगद,10 तोला सोना और कपड़े पहले ही दहेज में दे चुके थे। इसके बाद भी दहेज की डिमांड बढ़ती जा रही थी। जब दुल्हन शिवांगी को यह पूरा माजरा पता चला तो उसने डायल हंड्रेड पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और शादी से इंकार कर दिया। पढ़ी-लिखी और निजी कंपनी में नौकरी करने वाली शिवांगी ने बारात को खाली हाथ वापस लौटा दिया और कहा कि दहेज लालचियों के घर उसे नहीं जाना है।

PunjabKesari

दूल्हे प्रतीक अग्रवाल के पिता सुरेश अग्रवाल ग्वालियर के फालका बाज़ार में सेनेट्री और हार्डवेयर के कारोबारी है। प्रतीक  भी अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दहेज के लोभियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News