Beauty: चेहरे के अनचाहे बाल हटाएगी चीनी, यूं करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 06:15 PM (IST)

शरीर पर मौजूद अनचाहे बाल आपकी ब्यूटी को कम कर देते हैं। खासकर अगर यह आपके चेहरे पर हो तो। इन बालों को हटाने के लिए अक्सर पार्लर ही सही ऑप्शन लगता है लेकिन अगर आप चाहें तो घर में ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके आप अनचाहे बालों को हटा सकती है। घर में ही बिना किसी साइड इफेक्ट के अनचाहें बालों को हटाना काफी सस्ता भी पड़ जाता है। चीनी तो हर घर में आसानी से मिल जाती है। इस चीनी की मदद से आप शरीर के अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकती है। चीनी से वैक्स बनाकर घर पर ही आप वैक्सिंग कर सकते हैं। इसे शुगरिंग कहते हैं। जिसमें चीनी से वैक्स बनाई जाती है। तो आइए जानते हैं कि शुगरिंग क्या है और बात करते है  शुगर से वैक्सिंग करने के तरीके के बारे में बताते हैं-

 

शुगरिंग क्या है?

शुगरिंग को शुगर वैक्स कहते हैं। शरीर से बाल हटाने के लिए यह एक नेचुरल और आसान तरीका है। इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी मिलाकर वैक्स बनाई जाती है। जो स्किन से इंप्रेसिव तरीके से अनचाहे बाल हटाते हैं।

PunjabKesari

 

चीनी से बाल हटाने के लिए सामग्री

नींबू
आधा कप चीनी
आधा कप पानी

 

बाल हटाने का तरीके

1. इसका इस्तेमाल करने के लिए चीनी और नींबू करस निचोड़ लें।
2. अब इसमें पानी मिलाकर ब्लैंड करें। इसे तब तक ब्लैंड करें जब तक यह एक स्टिकी पेस्ट ना बन जाए।
3. कुछ मिनटों के लिए इस पेस्ट को रख दें। अब स्पैटुला की मदद से इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं। इसके बाद थोड़े पेस्ट को बालों की ग्रोथ के उल्टी तरफ लगाएं।
4. अब पेस्ट को सूखने दें। इसे ज्यादा ना सुखाएं कि यह कठोर हो जाए।
5. अब इसे बालों की ग्रोथ की दिशा में हटाएं।

PunjabKesari,

 

शुगरिंग के फायदे

चीनी से बनी वैक्स के कई फायदे होते हैं। जो  स्किन से अनचाहे बाल हटाने के साथ स्किन में निखार लाता है। इस नेचुरल तरीके से आप पैसे भी बचा सकती हैँं। इससे जलने और रैशेज का खतरा नहीं होता है। इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है। चीनी की वैक्स से बाल हटाने के लिए आपको स्ट्रिप्स की जरुरत नहीं होती है साथ ही इससे दर्द भी नहीं होता है। चीनी से बनी वैक्स की मदद से शरीर से अनचाहे बालों को आसानी से हटाया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static