संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से युवक का शव बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 07:58 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद हुए युवक के शव के मामले में थाना मेहता की पुलिस ने हैप्पी व जर्मनजीत सिंह निवासी महिसमपुर खुर्द के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।

दयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का बलदेव सिंह मोटर पर चक्कर मारने के लिए गया था मगर वापस नहीं लौटा। जब उसने मोटर पर जाकर देखा तो उसका शव एक पुराने कुएं में पड़ा हुआ था। उसे शंका है कि उसके लड़के की हत्या कर उक्त आरोपियों ने उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से कुएं में फैंका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News