ठंड से 3 बेसहारा लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 07:00 PM (IST)

बठिंडा: विभिन्न जगहों पर 3 बेसहारा व बेघर लोगों की मौत हो गई। सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्यों ने सभी शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार नगर निगम दफ्तर के नजदीक, रेलवे स्टेशन के बाहर तथा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर 3 लोगों की गत रात्रि मौत हो गई। संस्था के अनुसार उक्त मौतें ठंड के कारण हुई हैं जबकि असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अलग-अलग जगहों पर 3 लोगों की मौत होने की सूचना मिलने पर संस्था सदस्य विक्की, गौतम गोयल, टेक चंद, जग्गा सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस की पड़ताल के बाद संस्था सदस्यों ने तीनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सभी मृतक बेसहारा व बेघर थे जिस कारण उनकी कोई शिनाख्त भी नहीं हो सकी। संस्था अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News