चंडीगढ़ के 5 बॉक्सरों ने जीते मैडल

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 12:23 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित खेलो इंडिया-2019 में चंडीगढ़ के 5 बॉक्सर्स ने मैडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में एस.डी. स्कूल में पढऩे वाले अमन ने गोल्ड मैडल जीता है। 

अमर ने यह मैडल 66 किलो भार वर्ग में खेलते हुए जीता है। दूसरा मैडल एस.डी. स्कूल में पढऩे वाले राहुल ने 70 किलोभार वर्ग में सिल्वर मैडल जीता। एस.डी. स्कूल में पढऩे वाले रुद्रप्रताप सिंह ने 46 किलोभार वर्ग में ब्रांज मैडल जीता है। सेंट जोसफ स्कूल में पढऩे वाली हरनूर कौर ने 66 किलोभार वर्ग में ब्रांज मैडल जीता है। 

वहीं ओपन बोर्ड से पढऩे वाले अंशुल पुनिया ने 49 किलोभार वर्ग में ब्रांज मैडल जीता है। टीम के साथ गए सैक्टर-42 के बॉक्सिंग कोच भगवंत सिंह ने बताया कि शहर के खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है, कुछ खिलाड़ी मामूली अंतर से हार गए, नहीं तो पदक तालिका में चंडीगढ़ के और भी मैडल होते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News