मामूती विवाद में दुकानदार व रिश्तेदार से मारपीट

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 10:48 AM (IST)

सादिक (दीपक):  गांव शेर सिंह वाला में मारपीट की वारदात सामने आई है। थाना सादिक प्रमुख जगनदीप कौर ने बताया कि सतवंत सिंह (30) पुत्र हजूर सिंह निवासी ढाब शेर सिंह वाला ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया है कि उसकी ढाब शेर सिंह वाला में पैस्टीसाइड की दुकान है। उसने ढाब शेर सिंह वाला के ही रहने वाले सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खू और गुरताजपिन्दर सिंह उर्फ ताज से कीड़ेमार दवाओं के पैसे लेने हैं। उक्त दोनों शाम को करीब 5 बजे सतवंत सिंह की दुकान पर आकर उसे धमकाने लगे कि वह पैसों के लिए मुनीम से क्यों कहलवा रहा है। 

इस पर जब सतवंत सिंह ने पंचायत में जाने के लिए कहा तो वह वहां से भाग गए और शाम करीब साढ़े 6 बजे जब वह अपने चाचा रणधीर सिंह के घर में था तो जसकरण सिंह, गुरताजपिन्द्र सिंह, सुखवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, जसविन्द्र सिंह और अन्य अज्ञात व्यक्ति, जिनके पास कापे, बेसबॉल, लोहे की रॉड आदि हथियार थे, लेकर रणधीर सिंह के घर में दाखिल हुए और दोनों चाचा-भतीजा पर वार किए, जिसमें सतवंत सिंह के हाथ पर व उसके चाचा के होंठ पर चोट लगी और उसकी जेब में से करीब 2000 रुपए भी निकालकर ले गए। जब रणधीर सिंह ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गए। उनको गुरु गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने सतवंंत सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News