निगम को महंगी पड़ेगी लापरवाही!

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 12:34 PM (IST)

फरीदाबाद (दीपक): स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक लाने के लिए जहां निगम अधिकारी पूरे जी-जान से जुटे हुए है। वहीं कर्मचारियों की लापरवाही निगम को महंगी पड़ सकती है जिसकी वजह से निगम के अंक भी कट सकते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारियों को पहली बार संसाधन दिए गए हैं।

लेकिन कुछ कर्मचारी इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जिस कारण केंद्र सरकार की ओर से शहर का दौरा करने आने वाली स्वच्छ सर्वेक्षण टीम कर्मचारियों को संसाधन का इस्तेमाल किए बगैर देखेगी तो निगम के अंक कट सकते हैं। इसलिए निगम आयुक्तअनीता यादव ने सभी सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वह उचित संसाधनों का इस्तेमाल शुरू कर दें। वहीं बुधवार को शहर के अलग अलग जगहों से सीएंडडी वेस्ट को उठाने का काम भी तेजी के साथ शुरू हो गया है।

आधे कर्मचारी भी इस्तेमाल नहीं कर रहे संसाधन

अक्सर कर्मचारियों की तरफ से शिकायत रहती है उनको निगम की तरफ से संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं लेकिन अब संसाधन मिलने के बावजूद आधे कर्मचारी भी इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों व सीवर मैन की कुल संख्या 32 सौ के करीब है। इन कर्मचारियों की हमेशा से ही मांग रही है कि उन्हें झाडू लगाते समय धूल की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं अगर रात के समय झाडू लगा रहे हैं तो राह चलने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता कि कौन आदमी काम कर रहा है। इसलिए सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम से कुछ संसाधन मांगे थे जिससे सफाई कर्मचारी आसानी से काम कर सकें लेकिन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हो चुका है तो नगर निगम को याद आई कि सफाई कर्मचारियों को संसाधन भी देने है। अगर कर्मचारियो के पास संसाधन नहीं होंगे तो सर्वेक्षण पर बुरा असर पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static