चंडीगढ़-मनाली NH पर हादसा, खड़े ट्रक के साथ टकराई HRTC बस

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 02:36 PM (IST)

बिलासपुर (प्रकाश): बिलासपुर शहर के साथ लगते नौणी के पास एच.आर.टी.सी. की बस की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक के पास कार्य कर रहे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार निगम की मटियाल-चंडीगढ़ रूट पर जा रही बस नौणी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के साथ टकराई। इस टक्कर में ट्रक के साथ कार्य कर रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां सी.टी. स्कैन टैस्ट करवाने के बाद घायल व्यक्ति को दाखिल कर लिया गया है। वहीं एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News