जानिए, आखिर क्यों पति की जलती चिता के साथ भस्म होना चाहती थी पत्नी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 12:39 PM (IST)

बांदाः आपने अक्सर सुना होगा कि पुराने समय में पत्नियां पति के साथ सती हो जाती थी, लेकिन आज के समय में भी कुछ ऐसी पत्नियां हैं जो पति की चिता के साथ जलने की इच्छा रखती हैं। इसकी ताजी बानगी बांदा में देखने को मिली है। जहां एक 85 साल की वृद्ध महिला पति की मौत के बाद चिता पर सत्ती होने की जिद्द पर अड़ गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
PunjabKesari
दरअसल, मध्य प्रदेश की सरहद के पास स्थित कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे मंगी यादव (91) पुत्र दादू की मौत हो गई। वह कई माह से कैंसर पीड़ित थे। उनका पौत्र राजकुमार यादव गांव का प्रधान है। पति की मौत के कुछ ही देर बाद सावित्री देवी (85) ने शव के साथ चिता में खुद सती होने का ऐलान कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके के लोग वहां इक्टठा हो गए। देखते ही देखते भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जुट गई। आस-पास के गांव के भी लोग वहां आने लगे।

वहीं जब इस बात की भनक पुलिस प्रशासन को लगी तो पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार (नरैनी) राजीव निगम और कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी शाहबाजपुर पहुंच गए। उन्होंने वृद्ध महिला सावित्री देवी को काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ी रही। इस दौरान महिला ने स्नान कर कुछ श्रृंगार भी कर लिया।

महिला की जिद्द देखते हुए प्रशासन के अफसरों ने उसे घर के अंदर रोक कर रखा। मंगलवार 12 बजे महिला ने पति का दाह संस्कार कर दिया गया। जिसके बाद सब ने चैन की सांस ली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला सावित्री को बांदा के नरैनी सीएचसी भर्ती कराया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static