कुंडली बार्डर पर रोकी मोटरसाइकिल यात्रा, डेढ़ घंटे तक हिरासत में रखा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 09:55 AM (IST)

सोनीपत: कांग्रेस द्वारा राफेल मामले की जांच की मांग को लेकर निकाली जा रही मोटरसाइकिल यात्रा को दिल्ली में प्रवेश होने से पहले ही पुलिस बल ने रोक दिया। पुलिस ने यात्रा में शामिल दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया। कार्यकर्ता जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

बता दें कि एन.एस.यू.आई. हरियाणा ने राफेल मामले की जांच जे.पी.सी. से करने की मांग की है। जांच की मांग को लेकर मंगलवार को मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की गई, मोटरसाइकिल यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई कुंडली पहुंची। मोटरसाइकिल यात्रा पंचकूला से दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंची थी। कुंडली पहुंचने से पहले विभिन्न जगहों पर यात्रा का स्वागत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह आप रैली की शक्ल में दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं, जोकि कानूनन गलत है। इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी।

एन.एस.यू.आई. के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि भारत के नागरिक हैं, क्या अपने देश में आने जाने के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जे.पी.सी. जांच से भाग रही है। इसलिए मामले में जे.पी.सी. जांच करवाई जाए, ताकि घोटाले का पर्दाफाश हो सके। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static