गोपाल भार्गव का बड़ा बयान- ''जब तक मंत्रियों के बंगलों की पुताई होगी, तब तक सरकार गिर जाएगी''

1/15/2019 9:25:10 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला बोला जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी कांग्रेस के सरकार चला पाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि 'जब तक मंत्रियों के बंगलों की  पुताई होगी, तब तक सरकार ही गिर जायेगी। बंगले पुते ही रह जाएंगे'। रहली से भाजपा विधायक गोपाल भार्गव नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार सागर पहुंचे।

 

PunjabKesari


इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सरकार जमकर निशाना साधा। भार्गव ने कहा कि 'यह यह सरकार जुगाड़ू है, जुगाड़ से चल रही है| देखते हैं कब तक चलेगी, इसमें हार्ट किसी और का, किडनी किसी और पार्टी का और लीवर किसी दूसरी पार्टी का है। इस प्रक्रार की सरकार दीर्घकालिक नहीं होती टिकाऊ नहीं होती। भार्गव ने कार्यकार्ताओं से कहा कि सभी लोकसभा चुनाव के लिए आज से ही तैयार हो जाएँ| उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किये हैं वो अविस्मरणीय हैं।' नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार सागर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने गोपाल भार्गव का स्वागत कियाा।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News