मिशन 2019: दोपहर बाद आगरा पहुंचेंगे PM नरेंद्र मोदी, ताजनगरी को देंगे करोड़ों की सौगात

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 07:57 AM (IST)

आगरा(उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा जाएंगे और राज्य में 2980 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं शुरू करेंगे। PM मोदी आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में BJP के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी का अपराह्न 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है। आगरा में मोदी गंगाजल परियोजना सहित कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वह आगरा स्मार्ट सिटी के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केन्द्र की आधारशिला रखेंगे और एनएन मेडिकल कॉलेज के उन्नयन काम की भी शुरूआत होगी। गंगाजल परियोजना की लागत 2880 करोड़ रुपए है और इससे आगरा में जल आपूर्ति बेहतर तथा सुनिश्चित बनेगी जिससे वहां रहने वालों तथा पर्यटकों दोनों को फायदा मिलेगा।

PunjabKesariएस एन मेडिकल कॉलेज का उन्नयन 200 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसमें महिला अस्पताल में 100 बिस्तर भी बढाए जाएंगे। इससे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और महिलाओं को विशेष उपचार सुविधा मिलेगी। आगरा स्मार्ट सिटी के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केन्द्र पर 285 करोड रुपए की लागत आएगी। इससे आगरा को आधुनिक और विश्व स्तरीय शहर बनाने में मदद मिलेगी। PM आगरा के कोठी मीना बाजार में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह मोदी की आगरा की दूसरी यात्रा है इससे पहले 20 नवंबर को उन्होंने आगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शुरू की थी। इस योजना के तहत 65 लाख मकान बनाए गए हैं।

PunjabKesariइस बीच सिविल ऐविएशन सोसाइटी के सदस्यों ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें शहर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने नवंबर 2013 में मोदी के उस वादे की ओर भी ध्यान दिलाया जिसमें मोदी ने यमुना नदी पर बैराज बनाने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है। पर्यावरणविद देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि नितिन गडकरी ने दिल्ली से आगरा की बीच पर्यटकों के लिए नौका सेवा शुरू करने का वादा किया था। लेकिन ना तो यहां पानी बचा है और ना ही नौका सेवा शुरू की गई। प्रशासनिक सूत्रों ने सूचना दी है कि रैली के मद्देनजर 4000 पुलिसकर्मियों, 10 IPS अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static