MP के किसानों को बड़ी सौगात, 10 दिन में होगा किसानों का कर्जा माफ

12/14/2018 5:09:23 PM

इंदौर: कमलनाथ ने किसानों के लिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी के वादे को पहली प्राथमिकता बताई और अपनी बात दोहराते हुए उन्होंने ऐलान किया कि 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ होगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने काम शुरू कर दिया है।

PunjabKesari

राहुल गांधी के वादे अनुसार 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात को लेकर शासन ने सहकारिता विभाग से सभी जिलों में किसानों और उन पर बकाया लोन की जानकारी मांगी है। राज्य सहकारिता आयुक्त का आदेश मिलने के बाद गुरुवार शाम से इंदौर में विभाग के साथ सभी कृषि  सहकारी बैंकों के लगभग 500 कर्मचारी किसानों के लोन की जानकारी जुटाने में जुट गए। इंदौर जिले में किसानों पर लोन का आंकड़ा 50 करोड़ रुपए से ऊपर जाने की संभावना है। 

PunjabKesari

बता दें कि जिले में लगभग डेढ़ लाख किसान हैं और उन पर तकरीबन 50 करोड़ रुपए से अधिक का लोन बकाया बताया गया है। इस बारे में उपायुक्त सहकारिता मनोजकुमार गुप्ता का कहना है कि लोन की पूरी जानकारी आना अभी बाकी है।

PunjabKesari

जिस जानकारी की विभाग द्वारा मांग की है उसके अनुसार  किसान व उसके पिता और गांव का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, जाति, किस प्रकार का लोन दिया गया। लोन कब दिया गया, कितना दिया गया, उस पर वर्तमान में कितना मूल धन व ब्याज बकाया है आदि जानकारी देना है। इसकी जानकारी 31 मार्च 2018 तक, 30 जून तक और 30 सितंबर 2018 तक तीन स्तरों में मांगी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News