गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पटियाला पुलिस

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 11:11 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह को थाना सदर पटियाला की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पटियाला लाने के बाद दिलप्रीत सिंह को यहां माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने दिलप्रीत सिंह को 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि थाना सदर पटियाला की पुलिस को गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह इरादा कत्ल केस में वांटेड था। 

सदर पटियाला की पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले राजपुरा रोड पर एक कार सवार ने पी.आर.टी.सी. की बस को घेर कर चालक को गोली मार दी थी। इसमें पी.आर.टी.सी. का ड्राइवर घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दिलप्रीत सिंह को नामजद किया और बाद में इस मामले में भगौड़ा करार दिया गया था।

गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह पर कई कत्ल, इरादा कत्ल और अन्य जुर्मों के केस दर्ज हैं। दिलप्रीत सिंह ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा को भी गोली मारी थी और सार्वजनिक तौर कबूल किया था। इस बाद चंडीगढ़ में से दिलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। एस.एच.ओ. टिवाणा ने बताया कि 3 दिनों में दिलप्रीत सिंह से गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News