गन्ने के खेत से अज्ञात महिला व बच्ची का शव बरामद

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 11:56 AM (IST)

अलावलपुर: इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब गन्ने के खेत से एक महिला और 2 साल की मासूम बच्ची की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला की लाश को जानवरों द्वारा नोच कर खा लिया गया था जबकि मासूम बच्ची साथ पड़ी थी। शाहपुर निवासी किसान सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे गांव लेसड़ीवाल की कुछ महिलाएं खेतों में चारा लेने आईं और उन्होंने देखा कि खेत में महिला और बच्ची की लाश पड़ी थी।

इसकी सूचना उन्होंने खेत मालिक फतहपुर निवासी दिलबाग सिंह को दी। जिसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंडूसिंघा पुलिस चौकी इंचार्ज बलविंद्र सिंह बलवान मौके पर पहुंचे। उसके बाद थाना प्रमुख आदमपुर सुक्खा सिंह, थाना प्रमुख भोगपुर नरेश जोशी आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों की पहचान की बहुत कोशिश की परन्तु सफल नहीं हो सकी। इस मौके 2 लाशें मिलने पर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जालंधर में रखवा दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News