एक तरफ सुशासन, एक तरफ दुशासन: खट्टर

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 10:36 AM (IST)

पानीपत(खर्ब): एक तरफ सुशासन है, तो दूसरी ओर दुशासन है। एक तरफ ईमानदार हैं तो दूसरी ओर भानुमती का टोला मिला हुआ है। सिम्बल पर इनैलो और कांग्रेस की चुनाव लडऩे की हिम्मत नहीं हुई। लोग उनके भय का शासन याद करते हैं। आज का शासन निर्भय शासन है। उन लोगों ने लूटतंत्र बनाया था, हम लैंडलूटर नहीं हैं। बी.बी.सी. की सरकार भ्रष्टाचार की थी। परिवार की एक नहीं, 2-2 पार्टियां हो गई हैं, जो परिवार एक नहीं रख पाए, वे प्रदेश या निगम को क्या चलाएंगे।

यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार था, हम इसे 20 प्रतिशत पर ले आए, जिसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 910 कालोनियों को वैध किया तथा 19 मंडी नगर पालिका को सुर्पुद की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश व राजस्थान में एक साल से भी ज्यादा कांग्रेस की सरकार नहीं चलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static