नाकाबंदी के दौरान 850 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 09:08 PM (IST)

मनाली: मनाली पुलिस ने 850 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मनाली पुलिस ने रांगड़ी के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने वोल्वो बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उस व्यक्ति से 850 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी व्यक्ति की पहचान गोविंद राम (38) निवासी थरटू खोड तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति मनाली के सिमसा में रहता है। मनाली डी.एस.पी. शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोविंद को एन.डी.पी.एस. की धारा-20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच ए.एस.आई. प्रेम सिंह कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News