सिरसा डिपो को मिले 81 नए कंडक्टर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 12:39 PM (IST)

सिरसा(माहेश्वरी): रोडवेज के सिरसा डिपो को आखिर नए कंडक्टर मिल ही गए। प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 905 कंडक्टरों को नियुक्त करवाने के बाद उनकी काऊंसिङ्क्षलग की गई। इसके बाद सभी डिपो को जरूरत के अनुसार कंडक्टर देने का काम शुरू हुआ। पड़ोसी जिले फतेहाबाद को जहां 35 नए कंडक्टर मिले, वहीं सिरसा डिपो के हिस्से में 81 कंडक्टर आए। ये कर्मी डिपो को बीते दिवस मिल गए। पहले इनकी ट्रेङ्क्षनग होगी और बाद में इन्हें रूट पर भेजने का काम शुरू होगा।

नए कंडक्टर मिलने के बाद डिपो में कंडक्टरों की कमी दूर हो गई है। इससे परिवहन सेवा में सुधार आने की उम्मीद है। सिरसा डिपो के पास फिलहाल 180 बसें हैं। इन बसों का संचालन सिरसा व सब डिपो डबवाली से होता है। िडपो के पास कंडक्टरों की संख्या 216 है। जिनमें से 22 कंडक्टर ऑन डैपुटेशन कार्य कर रहे हैं। इस लिहाज से डिपो के पास अपने 194 कंडक्टर हैं। 81 नए कंडक्टरों के आने के बाद डिपो में कंडक्टरों का आंकड़ा 275 तक पहुंच गया है। नियमानुसार नए कंडक्टरों को 15 दिन की ट्रेङ्क्षनग करवानी जरूरी है। सिरसा डिपो के डी.आई. ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद ही नए कंडक्टर रूट पर भेजे जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static