पॉलीहाऊस बनाने पर सरकार किसानों को दे रही है सबसिडी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 12:24 PM (IST)

 

तरावड़ी(चावला): हरियाणा राज्य बागवानी विकास बोर्ड ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए सबसिडी देने की जो योजना इस प्रदेश में लागू कर रखी है। इस योजना का लाभ पढ़ा-लिखा किसान तथा सब्जी की खेती करने की पूरी जानकारी का ज्ञान रखता हो वही उठा सकता है। तरावड़ी के किसान शशांक शर्मा एवं अशोक कुमार ने 2 एकड़ भूमि में सब्जी लगाने के लिए पॉलीहाऊस बना रखा है।

जिस पर किसान का 23 लाख रुपए खर्च आया है। इसमें से 15 लाख रुपए सरकार से सबसिडी के रूप में मिले हैं। शशांक ने एक एकड़ भूमि में 6 माह पहले इसी बागवानी योजना के माध्यम से कर्ज लेकर पॉलीहाऊस तैयार कर दिया। जिस पर इस किसान का 23 लाख 31 हजार खर्च आया। जिसमें से करीब 15 लाख 15 हजार रुपए सरकार से सबसिडी के रूप में मिल चुके हैं। पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए अशोक शर्मा एवं शशांक शर्मा ने बताया कि इस समय हमारे खेत में बेल वाला खीरा लगा है।

पिछले वर्ष जब हमने खीरा लगाया था तो 15 लाख का हुआ था। जिस पर हमारा केवल 5 लाख रुपए का खर्च आया था। इस खेती में सब्जी के पौधे को कितना तापमान चाहिए, इसका खासा ध्यान रखा जाता है। पॉलीहाऊस में अधिकतर बेल वाली सब्जी लगाने पर अधिक लाभ होता है। मौसम के बिना भी सब्जी की पैदावार कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static