टॉपर स्कूलों के मुखिया 5 को करेंगे हैरिटेज एजुकेशन टूर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 11:43 AM (IST)

 

कैथल(मित्तल): शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के 20 स्कूलों के मुख्याध्यापकों व प्राचार्यों को राह ग्रुप फाऊंडेशन की ओर से प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों की शरणस्थली रहे हैरिटेज विलेज ढंढूर हिसार का भ्रमण करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की कड़ी में सामाजिक संस्था व एम.जी. हैरिटेज हिसार के तत्वावधान में प्रदेश के 400 अध्यापकों को 25 दिसम्बर को हैरिटेज विलेज ढंढूर का भ्रमण करवाया जा रहा है।

ग्रुप के संरक्षक डा. अनुराग बिश्नोई, कैथल के जिलाध्यक्ष अमित गुलाटी व राह संस्था के संस्कृति प्रभारी राजकुमार श्योराण ने बताया कि इस हैरिटेज एजुकेशन टूर के लिए जिलावार 20-20 स्कूलों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिक आवेदन आने पर शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र की सामूहिक उपलब्धियों को जोड़ कर फैसला लिया जाएगा।कलाकारों का रहेगा जमावड़ा टूर के दौरान राह ग्रुप के हरियाणवी फैशन शो के दौरान प्रदेश के नामी कलाकार नवीन नारु, नफे सिंह रोहिल्ला, मुकेश कंसल सहित कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। रागिनी गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

खीर, चूरमा, लस्सी परोसी जाएगी राह ग्रुप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश के अनुसार एम.जी. हैरिटेज विलेज ढंढूर हिसार में पहुंचने वाले मेहमानों का स्वागत विशेष अंदाज में किया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने वाले मेहमानों को खाने में सम्पूर्ण हरियाणवी खाना परोसा जाएगा जिसमें देसी घी से तैयार विशेष चूरमा, खीर, शक्कर व देसी पकवानों के साथ-साथ लस्सी पिलाकर, दूध, दही व घी भी परोसा जाएगा।

श्योराण के अनुसार यहां पर तैयार म्यूजियम में हरियाणवी संस्कृति, विरासत व खेत खलिहान से जुड़ी पुरानी धरोहरों व साजो सम्मान, पुराने बर्तन, खेती के काम आने वाले पुराने औजार, आभूषण, वस्त्र, पुराने सिक्कों, पनघट, रहट तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों सहित 300 से अधिक वस्तुओं को भी दर्शाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static