रेलवे 130 रुपए में दिखाएगा कालका-शिमला के सुंदर बर्फीले नजारे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 10:55 AM (IST)

 

अम्बाला छावनी(जतिन्द्र): अम्बाला रेल मंडल इस बार कालका-शिमला सैक्शन नई ट्रेन चलाने जा रहा है जिसमें कालका से शिमला की वादियों को गाड़ी में बैठकर अनुभव किया जा सकता है। अम्बाला रेल मंडल के तहत इस नई ट्रेन को विस्टाडोम कोच से जोड़ा गया है। इस ट्रेन में कोच के अंदर बैठे हुए छत पर लगे ग्लास के जरिए इन हसीन वादियों का लुत्फ लिया जा सकता है। अम्बाला रेल मंडल के सीनियर डी.सी.एम. प्रवीण गौर द्विवेदी ने बताया कि इस गाड़ी को 52453 व 52454 गाड़ी नम्बर दिए गए हैं।
 

इसमें एक कोच में 36 पैसेंजर सफर कर पाएंगे। अम्बाला रेल मंडल के तहत कालका-शिमला रेलमार्ग पर इस कोच के जरिए रेलवे इस बार यात्रियों को अधिक संख्या में लुभा कर वल्र्ड हैरिटेज कालका-शिमला सैक्शन को बढ़ावा देना चाह रहा है। इस सफर के लिए यात्रियों को प्रति सवारी 130 किराया देना होगा व बच्चे के लिए 70 रुपए देने होंगे। सीनियर डी.सी.एम. ने बताया कि इसके कोच को पहले के कोच से कहीं अधिक सुंदर बनाया गया है व इसकी खासियत इसकी विंडो व इसकी कुशन वाली सीट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static