युवा कांग्रेस ने अणु चौक पर जलाया PM मोदी का पुतला

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 03:02 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): पी.एम. मोदी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर युवा कांग्रेस भड़क गई है और हमीरपुर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अणु चौक पर पी.एम. मोदी का पुतला जलाया। इस अवसर पर हमीरपुर लोकसभा महासचिव मोहित चौधरी, ब्लॉक नादौन अध्यक्ष डिंपल कटोच की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने पी.एम. मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया।

हमीरपुर लोकसभा महासचिव मोहित चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा पी.एम. मोदी का पुतला जलाया जा रहा है क्योंकि पी.एम. मोदी ने सोनिया गांधी को विधवा बोल कर अभद्र टिप्पणियां की हैं, जिसकी युवा कांग्रेस घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते प्रदेश भर में युवा कांग्रेस पी.एम. मोदी के पुतले जला रही है।

वहीं ब्लॉक नादौन के अध्यक्ष डिंपल कटोच ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पी.एम. मोदी ने अभद्र टिप्पणियां की हैं जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है और इसी के कारण युवा कांग्रेस ने हमीरपुर में पी.एम. मोदी का पुतला जलाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News