सिंचाई एवं बागवानी के क्षेत्र में 8560 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत : महेंद्र सिंह

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 05:47 PM (IST)

धर्मशाला  (सुरेन्द्र): सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र्र सिंह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने जयराम सरकार के आग्रह पर सिंचाई एवं बागवानी के क्षेत्र में 8560 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि जहां बागवानी विभाग की कई योजनाओं को मंजूर किया गया है, वहीं आई.पी.एच. और सीवरेज में भी करोड़ों रुपए की योजनाएं मंजूर हुई हैं। प्रदेश में चैनेलाइजेशन पर ही 4893 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट भेजा गया है जोकि शीघ्र स्वीकृत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में भेदभाव नहीं बरता जाएगा। हर क्षेत्र में योजनाएं शुरू की जाएंगी। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया द्वारा पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए आई.पी.एच. मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना और शहरी पेयजल योजना सहित सभी क्षेत्रों के विकास पर जोर दे रही है। इससे पहले नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान कांगड़ा जिला से भेदभाव किया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News