तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, बकरियों को बनाया शिकार

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 05:17 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): क्षेत्र के गांव डंगोली में ग्रामीण तेंदुए की दहशत से सहमे हुए हैं। पशुपालक जगदेव चंद की 3 बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया है, जिससे पशुपालक को करीब 25 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के मुताबिक जगदेव चंद रोजाना की तरह घर के ही पास अपनी बकरियों को चरा रहा था। इसी दौरान करीब 3 बकरियां लापता हो गईं। जगदेव चंद और उसके परिजनों ने उन्हें खोजा, लेकिन बकरियों का कोई अता-पता नहीं चल सका। इसी दौरान अगले दिन परिजन बकरियों को खोजते-खोजते जंगल की तरफ गए, जहां उन्हें झाडिय़ों में तीनों बकरियां मृत मिलीं। ग्राम पंचायत डंगोली के प्रधान हेमराज और उपप्रधान राम पाल शर्मा ने बताया कि जगदेव चंद को बकरियों की मौत से काफी नुक्सान हुआ है। इन बकरियों में हाल में पशुपालन विभाग द्वारा अबंटित बकरियां भी शामिल थीं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News