नूडल कटलेट भारतीय चायनीज व्यंजन

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 08:29 AM (IST)

नूडल कटलेट एक भारतीय चायनीज व्यंजन है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है इन कटलेट में नूडल्स तो हैं ही इसके साथ इसमें सब्जियां और उबले आलू भी डाले गए हैं। स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें हल्के मसाले भी हैं। इन स्वादिष्ट कटलेट को आप बच्चों के लंच बॉक्स, पिकनिक, पार्टी, या फिर शाम की चाय के साथ, कभी भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मैदा - 40 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 30 ग्राम
काली मिर्च - 1/4 टी स्पून
नमक - 1/2  टी स्पून
पानी - 150 मिलीलीटर
तेल - 1  टी स्पून
हरी मिर्च - 1  टी स्पून
प्याज - 40 ग्राम
गाजर - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 50 ग्राम
उबले मटर - 35 ग्राम
पेपरिका - 1/2  टी स्पून
आमचूर पाऊडर - 1/2  टी स्पून
नमक - 1  टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2  टी स्पून
उबले मैश आलू - 400 ग्राम
उबले नूडल्स - 140 ग्राम
धनिया - 2  टी स्पून
ब्रैड क्रम- कोटिंग के लिए
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. सबसे पहले एक कटोरे में मैदा,कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च,नमक तथा पानी मिलाएं।
2. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। हरी मिर्च मिलाएं। फिर प्याज भूनें।
3. अब गाजर, शिमला मिर्च तथा उबले मटर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए veggies पकाएं।
4. इसमें पेपरिका, आमचूर पाऊडर, नमक तथा गर्म मसाला  मिलाएं।
5. फिर उबले मैश आलू  मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
6. अब उबले नूडल्स मिलाएं। 2 चम्मच धनिया डालें। इस मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें।
7. अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इसे कटल में आकार दें।
8. इसे तैयार मैदा मिश्रण तथा ब्रैड क्रम से कोटिंग करें। इसे बाद इसे डीप फ्राई करें।
9.आपके कटलेट तैयार है। टिशू पेपर पर निकालें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News