कुरूक्षेत्र की दीवारें बयां करेंगी ''महाभारत की दास्तां'', कलाकार दे रहे सुंदर रूप

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 03:07 PM (IST)

कुरूक्षेत्र(विनोद): अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंचने वाले लोगों को अलग-अलग राज्य के लोक कलाकृतियों से रूबरू करवाने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से पारम्परिक कलाकार पहुंचे है, जोकि कुरुक्षेत्र की विभिन्न दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से महाभारत के व्याख्यान को प्रस्तुत कर रहे हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सभी मुख्य दीवारों पर श्री कृष्ण से संबंधित पेंटिंग बनाई जा रही है।

PunjabKesari, Kurukshetra Geeta Mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती को लेकर धर्मनगरी को सजाया जा रहा है। जिसके लिए एक अनोखी पहल से पेंटिंग करने के लिए कई प्रदेशों से कलाकार कुरूक्षेत्र पहुंचे हुए हैं। महोत्सव में पहुंचने वाले लोग इन चित्रों के माध्यम से अलग-अलग राज्यों की लोक शैली को समझने के साथ-साथ आध्यात्मिकता के भी दर्शन कर सकेंगे।

PunjabKesari, MLA Pawan Saini

वहीं लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी ने दीवारों पर बहुत ही सुंदर शब्दों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 लिख दिया, साथ ही नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा ने अपनी रंग बिरंगी कूंची से गणेश भगवान की पेंटिंग बना दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static