जींद रैली से बनी रहे दूरी, इसलिए चंडीगढ़ में बुलाई कार्यकारिणी की बैठक

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): नौ दिसंबर को जींद के पांडु पिंडारा में होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन में लोगों की संख्या कम करने के लिए इनेलो ने नया दाव खेला है। इनेलो ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चंडीगढ़ में रखी है। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में सुबह ग्यारह बजे होगी। 

बैठक में पार्टी की तरफ से सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, ज़िला प्रधान, हल्का प्रधान, शहरी प्रधान, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों को बुलाया गया है। साथ ही इनेलो के चंडीगढ़ दफ्तर से कार्यकारिणी की इस बैठक को लेकर सूचना भेजी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static