प्रियंका-निक की शादी में दिखा शाही अंदाज, VENUE INSIDE PICS आईं सामने
12/1/2018 4:00:04 PM
मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के घर वाले शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
प्रियंका और निक के साथ-साथ सारे मेहमान और घरवाले उम्मेद भवन पहुंच चुके हैं। हाल ही में प्रियंका और निक के वेन्यू की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में उम्मेद भवन दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। महल को लाइट्स और फूलों से सजाया गया है। डेकोरेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पैलेस के आस-पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड कपल की सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखेंगे।
कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका की शादी के दौरान जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस पब्लिक के लिए बंद रहेगा।
शादी के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रियंका और निक की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से होगी।
जोधपुर में स्थित ये आलीशान होटल दरअसल, कभी महल हुआ करता था। ये पैलेस करीब 26 एकड़ में फैला हुआ है और जोधपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पर है।
इस होटल के अंदर मिनी बार, पूल, रेस्टॉरेंट और फिटनेस सेंटर समेत कई सुविधाएं हैं।
खबरों के मुताबिक शादी के बाद दो रिसेप्शन भी होंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में होगा और दूसरा दिल्ली में। प्रियंका और निक 4 दिसंबर को दिल्ली में भी एक रिसेप्शन देंगे।
इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की बात कही गई है।