Kundli Tv- अगर घर में रख ली ये 3 चीज़ें तो पलट जाएगी किस्मत

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 12:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
क्या कोई एेसा इंसान है जिसे पैसा पाने की इच्छा न हो। नहीं न, गरीब तो गरीब, अमीर आदमी को ज्यादा से ज्यादा पैसा पाने की लालसा हर समय रहती है। इसलिए हर कोई इसे पाने के लिए अधिक मेहनत करता है। परंतु कई बार व्यक्ति की मेहनत उसे अच्छा फल दे नहीं पाती। इसका कारण उसकी मेहनत में कमी नहीं बल्कि उसके जीवन में मौज़ूद वास्तु दोष होते हैं। जी हां, शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में वास्तु बहुत अहम रोल रखता है। 
PunjabKesari
ज्योतिषियों का कहना है कि अगर किसी के जीवन में वास्तु से संबंधित दोष पैदा हो जाएं तो उसके जीवन में पैसों की बहुत तंगी हो जाती है। तो अगर आपके घर में भी वास्तु दोष हैं, जिनकी वजह से आपको पैसों की परेशानी हो रही है तो आज हम आपको इससे संबंधित 3 एेसे वस्तुएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर आदि में रखने से आपके जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं उन 3 चमत्कारी चीज़ों के बारे में जो आपके जीवन से वास्त दोषों का साया तो दूर करेंगे ही साथ ही आपके जीवन को सुख-समृद्धि से भर देंगें। 
PunjabKesari
धातु का कछुआ
अगर हिंदू धर्म की मानें तो कछुआ भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का प्रतीक है। इसलिए कहा जाता है कि धातु का कछुआ घर में रखने से शुद्ध वातावरण का माहौल बनता है। धातु का कछुआ घर में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए कमाल का असर करता है। कछुए को घर के अंदर आने वाली स्थिति में रखें। बाहर जाने वाली नहीं। इससे आपके घर में लक्ष्मी स्थिर होगी।
PunjabKesari
पिरामिड
पिरामिड न सिर्फ वास्तुदोषों को दूर करता है बल्कि यह कई सकारात्मक ऊर्जाओं का स्त्रोत भी है। ऑफिस, घर या फैक्ट्री के रिशेप्सन पर वास्तु-उपाय के रूप में पिरामिड रखा जाये तो इसका सकारात्मक प्रभाव वहां काम करने वाले हर कर्मचारी और वहां रहने होने वाले हर कार्य पर पड़ता है। इससे आपको कई तरह के व्यवसायिक लाभ भी मिल सकते हैं।
PunjabKesari
सफ़ेद पत्थर
घर में सफ़ेद अंडाकार पत्थर लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसके घर में रहने से पैसों की कमी कभी नहीं रहती। बहुत से लोग नहीं यह जानते की वस्तु और ज्योतिष के हिसाब से ये पत्थर रखने का चमत्कारिक लाभ मिलता है। धन और समृद्धि के रास्ते फटाफट खुलते हैं और मानसिक शांति भी बनी रहती है।
क्या वाकई बुरी नज़र से बचाती है घोड़े की नाल ?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News