इनेलो में नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्तियां शुरू, जानिए कौन है लिस्ट में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 10:44 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): इनेलो के दोफाड़ होने के बाद अब पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने नए सिरे से संगठन पदाधिकारियों की नियुक्यिां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त बीरबल दास ढालिया (बी.डी. ढालिया) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी नियुक्त किया गया है।  प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी सुप्रीमो की सलाह पर राज्य कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए महिला प्रकोष्ठ की राज्य संयोजक का जिम्मा सुमित्रा देवी जींद को सौंपा है।

इसके अतिरिक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कई जिलाध्यक्षों की भी नियुक्तियां की हैं जिनमें रामफल कुंडू को जींद, राव होशियार सिंह को महेंद्रगढ़, कर्मवीर राठी को झज्जर जिले की कमान सौंपी है। उन्होंने यह भी कहा कि इंद्रजीत दहिया सोनीपत जिले के प्रधान होंगे और सुरेंद्र छिक्कारा कार्यकारी प्रधान की भूमिका निभाएंगे। अशोक अरोड़ा ने आज युवा कार्यकारिणी को भी विस्तार दिया जिसमें जस्सी पेटवाड़ को युवा प्रकोष्ठ का संयोजक और सौरव फरमाणा को युवा प्रदेश महासचिव बनाया है।

 इसके साथ ही जिला युवा प्रधानों की भी सूची जारी की है जिसमें दलबीर काला खैरा को अम्बाला, गुरजिंद्र सिंह को यमुनानगर, सुरजीत सिंह करनाल, नवीन नैन पानीपत, अनिल गुर्जर कैथल, कुणाल गहलावत सोनीपत, अनुराग खटकड़ जींद, नितिन जान्गू दादरी, मनोज यादव भिवानी, सतपाल सिंह सिंधू फतेहाबाद, धर्मवीर नैन सिरसा, सतीश यादव गुरुग्राम, सतेंद्र पाल जाखड़ पलवल, अजय भड़ाना फरीदाबाद, मोहित चत्तर सिंह झज्जर, राजेंद्र राणा उर्फ राजू मौली को पंचकूला और जयप्रकाश भाली को रोहतक युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static