टांडा में प्रवासी मजदूर का कत्ल,फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 10:16 AM (IST)

टांडा उड़मुड़(वरिंद्र):टांडा के गांव रड़ा में एक प्रवासी खेत मजदूर की गत रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना का पता प्रातःकाल तब लगा जब हवेली मालकिन हवेली में गई।  इस घटना की सूचना तुरंत टांडा पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख बिक्रम सिंह मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कत्ल के शक की सुई प्रवासी मझदूर गुड्डू के रिश्तेदार पर जा रही है जोकि गत रात उसके साथ था,अब मौके से फरार है। उक्त संदिग्ध नौजवान 3 दिन पहले ही गांव में आया था। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News