Hockey : पुरुष वर्ग में सिग्नल जालंधर, महिला वर्ग में सेव गर्ल्स पटियाला ने जीता Gold Cup

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 05:00 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): आज के जमाने में जहां क्रिकेट ने सभी खेलों को हाशिए पर धकेल दिया है, वहीं पावटा मां यमुना हॉकी क्लब ने राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रमोशन के लिए सार्थक प्रयास किया है। क्लब ने माजरा में उत्तर भारतीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी हॉकी गोल्ड कप का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राज्यस्थान की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नेपाल की महिला हॉकी टीम ने गैस्ट टीम के तौर पर भाग लिया। प्रतियोगिता में कई ओलिम्पियन हॉकी खिलाड़ियों ने योगदान दिया।
PunjabKesari


क्लब ने अपने खर्च पर किया हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग में सिग्नल जालंधर तथा महिला वर्ग में सेव गर्ल्स पटियाला ने गोल्ड कप जीता। वहीं मां यमुना हॉकी क्लब हिमाचल प्रदेश तथा हिम अकैडमी पटियाला उपविजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजक मां यमुना हॉकी क्लब के अध्यक्ष बलजीत नागरा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। क्लब ने अपने खर्च पर उत्तर भारत स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News