नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए राजबब्बर, गिरफ्तारी वारंट जारी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:28 PM (IST)
प्रयागराजः बॉलीवुड अभिनेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर पोलिंग बूथ में मारपीट करने का आरोप है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी, 2019 में होगी।
मामला 1996 का लखनऊ के वजीरगंज थाने का है। आरोप है कि उस समय सपा प्रत्याशी राजबब्बर पोलिंग बूथ में घुस आए। इस दौरान उन्होंने अधिकारी पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। अधिकारी द्वारा इस बात से मना करने पर राजबब्बर और उनके साथ मौजूद अरविंद यादव ने उनके साथ मारपीट की।
जिसके बाद वादी श्रीकृष्ण सिंह ने मारपीट और आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। स्पेशल कोर्ट ने राजबब्बर को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस के बावजूद वह कोर्ट में पेश न हुए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।