जीरा के नौजवान ने मलेशिया में की आत्महत्या

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 10:42 AM (IST)

जीरा (अकालियांवाला): रोजगार की तलाश में शहर जीरा के रहने वाले मलेशिया गए एक नौजवान द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

मृतक नौजवान कुलविन्द्र सिंह (33) पुत्र निरंजन सिंह निवासी कोटईसे खां रोड जीरा के पिता निरंजन सिंह ने बताया कि घर की आर्थिक हालत बहुत ज्यादा खराब होने के कारण उसका लड़का 2012 में अपनी पत्नी सुखदीप कौर के साथ मलेशिया में गया था तथा कुछ समय पहले उसकी पत्नी वापस मिलने के लिए जीरा आई हुई थी। उसने बताया कि उनके लड़के की लगभग रोजाना ही उनके साथ बातचीत होती रहती थी तथा उसके लड़के ने कभी भी किसी परेशानी बारे नहीं बताया था। 

उन्हें अपने लड़के की मौत का पता मलेशिया पुलिस की ओर से आए फोन से लगा। उसने बताया कि मलेशिया पुलिस ने हमें फोन करके बताया कि उनके लड़के की लाश पार्क में लगे एक झूले के साथ लटक रही थी तथा जब जांच की तो उसके पते बारे जानकारी मिली। मृतक कुलविन्द्र सिंह के परिवार की आर्थिक हालत दयनीय है तथा वह अपने पीछे अपनी पत्नी, 2 लड़कियां तथा एक लड़के को छोड़ गया है। कुलविन्द्र सिंह की मौत पर पंजाब प्रदेश ब्लाक कांग्रेस कमेटी जीरा के अध्यक्ष अशोक कथूरिया ने पंजाब सरकार तथा भारत सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News