पुलिसकर्मी ने महिला की छाती में मारा मुक्का, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 10:21 AM (IST)

पानीपत(संजीव): टोल प्लाजा के पास कार सवार एक युवक पर एक व्यक्ति ने हमला बोल दिया। जब युवक की माता उसे बचाने के लिए आई तो आरोपी ने महिला की छाती में मुक्के से प्रहार किया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के बेटे का आरोप है कि हमलावर उसके मामा का लड़का है तथा मकान खाली करवाने की रंजिश को लेकर ही उसने उसकी माता की हत्या की है। 

आरोपी हरियाणा पुलिस में यमुनानगर कार्यरत है। सैक्टर 13-17 निवासी मयंक ने पुलिस को बताया कि शाम 5.30 बजे वह तथा उसकी माता महेंंद्रो देवी टोल प्लाजा के निकट एक एजैंसी के बाहर खड़े थे। वह अपनी कार के अंदर बैठा था जबकि उसकी माता बाहर खड़ी थी। तभी वहां सतबीर निवासी करनाल आया तथा उस पर हमला बोल दिया। यह देखकर उसकी माता बीच-बचाव करने लगी तो सतबीर ने उसकी माता की छाती में मुक्का मारा जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

मयंक ने पुलिस को बताया कि सतबीर उनके टी.डी.आई. स्थित मकान में रहता था जिसे कई बार मकान खाली करने के बारे में कहा गया था। इसको लेकर आरोपी उनसे रंजिश रख रहा था और उसकी मां को जान से मारने की कोशिश की गई थी। जिसके बारे में सैक्टर-6 चौकी पुलिस को शिकायतें भी दे रखी हैं। 19 नवम्बर को आरोपी की पत्नी ने मकान को खाली भी कर दिया था, जिससे बौखला कर ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मयंक के बयानों के आधार पर सतबीर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static