आतंकियों से मुठभेड़ में भिवानी का विजय कुमार हुआ शहीद, बुधवार को गांव सागवान पहुंचेगा पार्थिव शव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 07:08 PM (IST)

भिवानी: भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हुई आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 6 पैरा रैजिमेंट के जवान विजय कुमार शहीद हो गए हैं। वह भिवानी जिला के गांव सागवान के रहने वाले हैं। विजय कुमार शहादत की खबर पंहुचते ही गांव में मातम का माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार साल 2001 में विजय कुमार की ड्यूटी 6 पैरा रेजिमेंट लगी थी। लेकिन अब कश्मीर में एक आतंकी मुठभेड़ में वे शहीद हो गए। शहीद विजय कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव सागवान पंहुचेगा।

शहीद विजय कुमार का जन्म 1981 में गांव सागवान निवासी जयदयाल के घर हुआ था। विजय कुमार 2001 में 6-पैरा रैजिमेंट में भर्ती हुए थे। परिवार में पिता जयदयाल, माता सुनहेरी देवी, पत्नी सुमन, एक पुत्र करीबन 15 वर्षीय मोनू, दो पुत्रियां निशा व तन्नू के अलावा बड़ा भाई सतपाल शामिल हैं।
 
पिता जयदयाल गांव में कृषि कार्य करते हैं। पत्नी बच्चों के साथ पिछले कुछ महिनों से पिलानी में रहती हैं। जानकारी के अनुसार सतपाल करीबन एक माह पहले ही गांव में आया था। इसके बाद दिपावली पर भी सतपाल पिलानी बच्चों से मिलकर गया था। बताया जाता है कि सोमवार को साढ़े चार बजे जवान विजय कुमार की घर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने दिसंबर में छुट्टी आने की बात भी कही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static