अखिलेश यादव का आरोप- वादे पूरी नहीं करती कांग्रेस और भाजपा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 07:10 PM (IST)

रायसेन\लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां वादे तो करती हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करतीं।

यादव ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में सपा प्रत्याशी गौरी यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ना तो 15 लाख रुपए किसी के खाते में आए, ना भ्रष्टाचार खत्म हुआ और ना ही इंडिया डिजिटल हुआ। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की स्थिति टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रीवा और सतना में बहुत अच्छी है। मध्यप्रदेश में अबतक भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने आम जन को निराश किया है।

यादव ने कहा कि पार्टी ने उत्तरप्रदेश में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों में 90 प्रतिशत को लागू किया। उन्होंने लोगों से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में 52 सीटों पर चुनावी लड़ रही है जिसमें 23 पर गोंडवाना पार्टी का समर्थन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static