CM ने साधा निशाना, बोले-पूर्व सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के के लिए की थीं घोषणाएं

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 09:26 PM (IST)

श्री रेणुका जी: राजनीतिक लाभ लेने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने कई घोषणाएं की थीं और बड़ी संख्या में संस्थान भी खोले गए लेकिन इनके लिए बजट और स्टाफ का कोई इंतजाम नहीं किया जिसकी वजह से अब प्रदेश सरकार को व्यवस्था करनी पड़ रही है। ये विचार रविवार को श्री रेणुका जी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रखे। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की व्यवस्था बिगाडऩे के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार का समूचा कार्यकाल राजनीतिक द्वेष की पूर्ति में ही बीता। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास में पिछड़ा और प्रदेश सरकार अपनी उलझनें सुलझाती रही।

स्कॉलरशिप घोटाले में अन्य प्रदेशों से जुड़े तार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए करोड़ों के स्कॉलरशिप घोटाले में सी.बी.आई. जांच की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के तार प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हैं और यह बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि 10 माह में प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व विकास प्रोजैक्ट लाकर प्रदेश को अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा है।

रेणुका जी बांध परियोजना के सभी औपचारिकताएं पूरी
रेणुका जी बांध परियोजना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना रेणुका जी बांध के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही केंद्र सरकार से बांध निर्माण के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। उन्होंने रेणुका जी क्षेत्र के पर्यटन के लिहाज से विकास के लिए रेणुका जी क्षेत्र के सैंक्चुरी एरिया में आ रहे कुछ क्षेत्र को डिनोटिफाई करने के मामले पर कार्रवाई करने की बात कही जबकि रेणुका जी जू में टाइगर का मुद्दा रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सी.जैड.ए. के साथ मिलकर सुलझाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News