Kundli Tv- हर्षण योग- 2 स्पेशल राशि वालों को मिल सकती है दुनिया की सबसे बड़ी खुशी !

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 08:51 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के साथ कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

वृष राशि वालों आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि वालों आज काम के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दूसरों की बात को अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 7

कर्क राशि वालों आज आप कामकाज को भूलकर अपनी मां के साथ समय बिताएंगे, आज आपका मनोबल भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आज आपके कामों से आपके परिवार की खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर-

सिंह राशि वालों आज घर में पॉजिटिवटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन शांत रहेगा। मानसिक तनाव भी आज कम होगा। जीवनसाथी से भविष्य के बारे में अपने विचार शेयर करें।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज आपका आप अपने करियर को लेकर कोई प्लान करेंगे। कुछ खास कामों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज का दिन परिवार और बच्चों के साथ बिताएंगे जिससे मन खुश रहेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आप अपने कार्यों के लिए डेडीकेटिड रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में बुजुर्गों की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आपके सम्बन्ध जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। वर्कप्लेस पर आज आप पूरा काम निपटा लेंगे, जिससे आप ख़ुशी महसूस करेंगे।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। किसी भी धार्मिक काम में पैसा जा सकता है इसलिए थोड़ा संभलकर खर्च करें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको शानदार सफलता दे सकता है। सेहत के लिहाज से समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी और अपने काम को पूरा करने में सफल होंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

कुंभ राशि वालों आज आपको सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखें। खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो लंबी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज घर के बच्चों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आज नई नौकरी मिल सकती है। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 3
अक्षय नवमी का द्वापर युग से क्या है नाता ? (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News