शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 05:57 PM (IST)

रोहड़ू: चिड़गांव पुलिस थाना के अंतर्गत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म पर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का व पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस बारे मिली जानकारी के अनुसार डोडरा-क्वार तहसील के तहत गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक द्वारा उसी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की से प्यार करने के बाद शादी का झांसा देते हुए महीनों से दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि लड़की 4 माह से गर्भवती भी है।

लड़की के गर्भवती होने का ऐसे चला पता
परिवार के लोगों को यह बात तब पता चली जब इस लड़की की तबीयत बिगड़ी और डाक्टरी जांच करवाई गई। तत्पश्चात परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चिड़गांव में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस द्वारा नाबालिगा की मैडीकल जांच करवा ली गई है। डी.एस.पी. रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है और जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News