दो की वजह से 9 लोगों को मिली नई जिंदगी

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : पी.जी.आई. में दो ब्रेन डेड मरीजों की बदौलत 9 लोगों को नई जिंदगी मिल पाई है। शुक्रवार को दो मरीजों के परिजनों ने ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। इसमें एक मरीज पंजाब का तो दूसरा हरियाणा का था। पी.जी.आई. रोटो डिपार्टमैंट के नोडल अफसर प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता आने से जरूरतमंद मरीजों को जिंदगी मिल रही है। दो मरीजों से मिले अंगों एक लिवर, पैनक्रियाज और चार किडनी के साथ चार कार्निया ट्रांसप्लांट कर मरीजों को जिंदगी दी गई। 

हरियाणा के रहने वाले 25 वर्षीय युवक को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए पी.जी.आई. लाया गया था। यहां इलाज के बावजूद 15 नवम्बर को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। कोआर्डिनेटर से बात होने के बाद फैमिली ने ऑर्गन डोनेट करने की सहमति दी। वहीं दूसरे मरीज पंजाब के 62 वर्षीय पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त थे। उन्हें 11 नवम्बर को फगवाड़ा में सड़क दुघर्टना में घायल होने पर पी.जी.आई. में एडमिट किया गया था। उन्हें 14 नवम्बर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। 

इस साल का 30वां ट्रांसप्लांट : पी.जी.आई. में ऑगर्न ट्रांसप्लांट साल 1996 से हो रहा है, लेकिन दो साल से पी.जी.आई. ब्रेन डेड मरीजों के ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने में देश के किसी भी अस्पताल से सबसे आगे है। अस्पताल अब तक इस साल 30 ब्रेन डेड मरीजों के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कर कई लोगों को नई जिंदगी दे चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News