जालंधर में नगर कीर्तन आज, सारे प्रबंध मुकम्मल

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 10:32 AM (IST)

जालंधर(चावला): समूह सिंह सभाओं, धार्मिक जत्थेबंदियों, सेवा सोसायटियों, स्त्री सत्संग सभाओं और संगतों के सहयोग से धन-धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित 17 नवम्बर को सजाए जा रहे नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए आज गुरुद्वारा दीवान-अस्थान सैंट्रल टाऊन प्रबंधक कमेटी ने पंजाब केसरी के मुख्य संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा को निमंत्रण पत्र दिया। 

इस दौरान इकबाल सिंह ढींडसा, हरकोमलजीत सिंह रोमी, परमप्रीत सिंह बिट्टी, सुखमिन्द्र सिंह राजपाल ने बताया कि 17 नवम्बर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से सुबह 10.30 बजे 5 प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ होकर एस.डी. कालेज रोड, मंडी फैंटनगंज, सैंट्रल टाऊन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरां गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, बस्तियां अड्डा, जी.टी. रोड, ’योति चौक से रैनक बाजार, नया बाजार से मिलाप चौक होता हुआ गुरुद्वारा दीवान अस्थान सैंट्रल टाऊन में सम्पन्न होगा।

नगर कीर्तन रूट को सुंदर जाल, बैनर, स्वागती गेट और लडिय़ों से शृंगारित किया गया है जबकि इस दौरान इकबाल सिंह ढींडसा, सुखमिंद्र सिंह राजपाल, हरकोमलजीत सिंह रोमी, चरणजीत सिंह मिंटा, परमप्रीत सिंह बिट्टी, निर्मल सिंह बेदी, दलबीर सिंह, मनबीर सिंह अकाली, राजवीर सिंह शंटी, दिलबाग सिंह, मंदीप सिंह मिट्ठू, मंदीप सिंह बल्लू, इंद्रजीत सिंह सोनू आदि ने समूह संगतों से नगर कीर्तन में परिवार सहित शामिल होने के लिए अपील की।उन्होंने यह भी बताया कि 17 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे से 12 बजे तक प्रीत दस्तार अकैडमी द्वारा गुरुद्वारा साहिब में दस्तार सिखलाई कैंप लगाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News