आकांक्ष मर्डर केस : शिकायतकर्ता की अर्जी पर अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 09:02 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी के भतीजे आकांक्ष की हत्या मामले में शिकायतकर्ता अदम्य ने जिला अदालत में अर्जी दायर कर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बलराज और उसकी फरार होने में मदद करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। उनकी इस अर्जी पर शुक्रवार को अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस से जवाब मांगा है। 

अदालत ने पुलिस से पूछा है कि इस मामले में अभी तक एफ.आई.आर. क्यों नहीं की गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी। अदालत में दायर की गई अर्जी में अदम्य के वकील तरमिंदर सिंह की ओर से कहा गया कि केस में मुख्य आरोपी बलराज वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। 

पुलिस को उसकी बेहद गहनता से तलाश कर गिरफ्तारी करनी चाहिए। अर्जी में अदालत से मांग की है कि बलराज और उसे भगाने में मदद करने वालों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 174, 176, 179, 212 और 120बी के तहत केस दर्ज किया जाए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News