तंवर बूथ सम्राट कैम्पेन के दौरान इनेलो-भाजपा-आप पर साधा निशाना

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 09:58 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): कांग्रेस पार्टी ने 2019 चुनाव के लिए नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस अपनी नई रणनीति के तहत सभी मतदान बूथों पर अपनी पकड़ बनाने में लग गई है। जिसके लिए आज सिरसा में कांग्रेस ने बूथ सम्राट कैम्पेन आयोजित किया गया। जिले के सभी मतदान बूथों पर कांग्रेस ने अपने दस-दस बूथ सहयोगी बनाए हैं। हर बूथ सहयोगी मतदाताओं से जनसम्पर्क बनाने का काम करेगा। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कार्रवाई भी भाजपा की साजिश है।

PunjabKesari, ashok tanwar, congress,

सिरसा में आज प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में बूथ सम्राट कैम्पेन आयोजित किया गया। जिले के सभी मतदान बूथों पर कांग्रेस ने अपने दस-दस बूथ सहयोगी बनाए हैं। जो मतदाताओं से जनसम्पर्क बनाने का काम करेंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए तंवर ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

PunjabKesari, booth samrat campaign, congress,

तंवर ने इनेलो में चल रहे विवाद पर कहा की जो अपना परिवार नहीं सम्भाल पा रहे उनसे पार्टी क्या सम्भलेगी। उन्होंने  हुड्डा पर करवाई के सवाल पर कहा कि ये कोई नया मामला नहीं , ये भाजपा की साजिश के तहत हो रहा है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप पार्टी ने पहले अन्ना हजारे को धोखा दिया और 4 साल से दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static