सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 03:55 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर से हैवानियत की हदों को पार करता एक मामला सामने आया है जहां चार लोगों के द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना 14 नवंबर की बताई जा रही है। महिला के पति ने बताया कि महिला अपने धान की रखवाली कर रही थी। पति का कहना है कि इसी दौरान चार युवकों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद युवकों ने हैवानियत की हदों को पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया।

इसके बाद जब महिला बेहोश हो गई तो चारों युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में पाकर पति ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राइवेट पार्ट से काफी खून निकलने के कारण महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

वहीं इस पर एसपी मनोज कुमार का कहना है कि पति का व्यवहार संदिग्ध लगा इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मनोज कुमार ने कहा कि इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static