बदमाशों के हौसले बुलंद, टेलिकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से दिनदहाड़े लूटे 5 लाख

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 10:39 AM (IST)

सोलन: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में दिनदहाड़े एक टेलिकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से दो बाइक सवारों ने 5 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार नालागढ़ के राजपुरा में दिनदहाड़े वोडाफोन के डिस्ट्रीब्यूटर से दो बाइक सवारों ने 5 लाख रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे पंजाब के रोपड़ की ओर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News