औरत को चाहिए पुरुष से ज्यादा आराम, जानिए इसकी 5 वजहें

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 05:59 PM (IST)

महिला और पुरुषों की शारीरिक बनावट और संरचना अलग-अलग तरह की होती है। दोनों की आदतों में भी बहुत फर्क होता है। औरतों की भावात्मक सोच भी मर्दों के मुकाबले अलग होती है। घर परिवार की जिम्मेदारी को लेकर वे जरूरत से ज्यादा काम और मानसिक दबाव की बहुत जल्दी शिकार हो जाती है। इसी वजह से उन्हें आराम की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। नींद की अनदेखी करने से वे जल्दी बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। जानें, ऐसी कौन-सी वजहे हैं जिसके लिए औरतों को पुरुषों से आधिक सोना चाहिए। 
 

1. ज्यादा मैंटल स्ट्रेस 
महिलाएं मल्टीटास्किंग होती हैंं। घर हो या फिर ऑफिस वे मेंटल एनर्जी का पुरुषों से ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। अगर वे भरपूर नींद न लें तो खपत हुई ऊर्जा को दोबारा बनाए रखने में बहुत परेशानी होती है। जिसका धीरे-धीरे उसकी सेहत पर भी असर पड़ना शुरु हो जाता है इसलिए उन्हें पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है। PunjabKesari

2. मेनोपॉज 
पीरियड्स से जुड़ी ऐसी बहुत-सी परेशानियां हैं जो महिलाओं को झेलनी पड़ती है। मेनोपॉज के पहले, दौरान और बाद में बहुत ज्यादा शारीरिक थकान का सामना करना पड़ता है। अगर इस समय भरपूर नींद न ली जाए तो बिना किसी कारण पसीना आना, घबराहट और हर समय बॉडी का तापमान गर्म महसूस होने लगता है। 

PunjabKesari

3.  सारा दिन रहती है थकान 
नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अध्ययन के अनुुसार, 63 प्रतिशत महिलाओं का कहा है  कि वे हर हफ्ते अनिद्रा का अनुभव करती हैं। महिलाओं के कम सोने का एक अन्य कारण यह है कि वे आरामदायक नींद नहीं लेती, जितनी उन्हें जरूरत होती है।
PunjabKesari
4. प्रेग्नेंसी
गर्भावस्था में हॉर्मोनल बदलाव आने के कारण शारीरिक और मानसिक कई तरह की तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आरामदायक नींद की बहुत ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि रात को अच्छी नींद सोने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 
PunjabKesari
5. पीसीओएस
अनिद्रा की वजह से पीसीओएस की परेशानी भी हो सकती है। सही समय पर इस परेशानी की तरफ ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। रात के समय भरपूर नींद ली जाए तो बहुत आराम मिलता है।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static