वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, आतंक का पर्याय बने मादा तेंदुए को किया ढेर

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 12:19 PM (IST)

बागेश्वरः उत्तराखंड में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बुधवार को आतंक का पर्याय बन चुके एक और तेंदुए को ढेर कर दिया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले में वन विभाग की टीम के द्वारा सर्च अॉपरेशन चलाया जा रहा था। इसी बीच द्यांगण-नदी गांव बाईपास के पास उन्हें एक तेंदुआ दिखाई दिया। टीम ने आनन-फानन में शिकारी जाॅय हुकिल को बुलाया। इसी बीच तेंदुआ एक झाड़ी में छिप गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को चारों तरफ से घेर लिया। टीम ने तेदुए को ट्रैकुलाइज करने की कोशिश की लेकिन तेंदुए ने लोगों पर हमला करने की कोशिश की। 

वहीं शिकारी ने तेंदुए को गोली मार दी, जिसके बाद गोली लगते ही तेंदुआ ढेर होकर गिर गया। बता दें कि बागेश्वर जिले में इस साल तेंदुआ अब तक 6 मासूमों को अपना निवाला बना चुका है। इसके साथ ही आसपास के गांवों में भी तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा था। मारा गया तेंदुआ जाॅय हुकिल का 32वां शिकार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static