हिमाचल में 129वीं जयंती पर पंडित नेहरू को याद कर मनाया बाल दिवस (Watch Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 03:25 PM (IST)

शिमला (योगराज): भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों के प्रति काफी प्रेम व लगाव भी था और उन्होंने जिंदगी में उनके लिए कई कल्याणकारी कार्य भी किए। इसी को ध्यान में रखकर उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस वजह से लोग लोग उन्हें प्यार से चाचा नेहरू या चाचा जी कहकर भी बुलाते थे। वहीं हिमाचल में भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। नेहरू युवा केंद्र शिमला ने बुधवार को 129वीं नेहरू जयंती के मौके पर अपनी 46वीं वर्षगांठ मनाई। युवाओं को उनके सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र देश में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।
PunjabKesari

स्थापना दिवस के मौके पर नेहरू युवा केंद्र शिमला ने बचत भवन में गणतंत्र दिवस 2019 के उपलक्ष्य पर संभाषण प्रतियोगिता और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में युवाओं को देश के निर्माण में सहभागिता और जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षित किया गया। नेहरू युवा केंद्र शिमला के समन्वयक प्रभात कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवाओं की देश में आज सबसे बड़ी संस्था बन चुका है जो ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की कला और व्यक्तित्व का विकास कर रही है। उल्लेखनीय है कि नेहरू युवा केंद्र, संस्था देश के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक दायित्वों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। पूरे देश में नेहरू युवा केंद्र के 623 जिला कार्यालय हैं जो युवा सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। 

सुंदरनगर (नितेश सैनी): देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर की अगुवाई में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी। उनके किए गए कार्यो को याद किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह सुंदरनगर में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोहन लाल ठाकुर ने सभी से नेहरु जी के बताए के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
PunjabKesari

ठाकुर ने कहा कि देश के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान है। इसे कभी भी नहीं बुलाया जा सकता। देश को एक नई दिशा में ले जाने में कांग्रेस पार्टी ने देश में हिंदुस्तान को विश्व के मानचित्र में उभार कर एक छाप छोड़ी है, जो शायद ही कोई पार्टी देश के प्रति समर्पित भाव से ऐसा सेवा भाव से काम करेगी। उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इसके लिए तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस ने देश हित में काम किया है जिसके परिणाम वर्तमान में देश की जनता के सामने है ना कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह देश की जनता को छल कर राजनीति में आए हैं। उन्हें कहा है कि या राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलेगी और लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना असली चेहरा याद आएगा। 

चंबा (मोहम्मद आशिक): चंबा में भी नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई गई। संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को बाल दिवस के रूप में घोषित किया था। इसी को देखते हुए भारत में आजादी के बाद 20 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। यह दिवस भारत में 1959 में मनाया गया था, लेकिन वर्ष 1964 में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मौत के बाद इसे बदलकर उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। जब भी उनके पास खाली समय होता वो बच्चों के साथ बिताया करते थे। वे बच्चों को हमेशा देश का भविष्य के रूप में देखा करते थे। 
PunjabKesari

इसलिए बच्चों को उनके मौलिक अधिकार खासतौर शिक्षा दिलाने के पक्षधर थे, ताकि देश में एक मजबूत नींव तैयार हो सके। देश के आज़ाद होने से बाद जब पंडित नेहरू ने पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान सम्भाली तो बच्चों की शिक्षा उनकी प्राथमिकता पर थी। उन्होंने विभिन शैक्षिणक संस्थानों जैसे भारतीय प्रधोगिकी संस्थान, अखिल भारतीय, आयुर्विज्ञान, संस्थान और भारतीय प्रबधन संस्थान आदि की स्थापना की। बच्चों के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए उनकी मौत के बाद देश में उनके जन्मदिन की तिथि यानी 14 नवंबर के रूप में मनाया जाने लगा। 

मंडी (नीरज): जहां आज देश भर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई वहीं इस मौके पर मंडी जिला की छोटी काशी में भी कार्यकम का आयोजन किया गया। शहर में गांधी भवन में कांग्रेस कमेटी ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के मौके पर कार्यक्रम किया। यहां पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए और उनके महान कार्यों को भी याद किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी कार्यालय में नेहरू जी के जीवन के वृतान्त को सभी के साथ सांझा किया गया। 

इस मौके पर कांग्रेस के संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने देश की आजादी के लिए और उसके बाद देश के विकास और उन्नति के लिए कई कार्य किए हैं। वे देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए और भारत की आजादी के लिए अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देशवासी कभी नहीं भुला सकते। उन्होने कहा कि जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी नेता रहे हैं। हम उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करें। नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री रहे हैं और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को देखते हुए उन्हे चाचा नेहरू भी कहा जाता है उनकी जयंती पर ही चिल्ड्रन डे मनाया जाता है। 

कुल्लू (दलीप ठाकुर): कुल्लू जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 128वीं जयंति धूमधाम के साथ मनाई गई। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में दर्जनों सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पंजलि भेंट की। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू-मनाली को पंडित नेहरू ने पूरे विश्व के मानचित्र पर पर्यटन को उभारा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता पंडित नेहरू की सदा ऋृणी रहेगी। पंडित नेहरू कुल्लू-मनाली में नहीं आते तो उनका आज जो स्वरूप है वो नहीं होता। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल पंडित नेहरू की विजनरी सोच को आगे बढ़ाए ताकि पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्वाजंलि मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News