क्यों होता है पीरियड के दौरान वेजाइना में दर्द? जानिए इसके कारण व उपचार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 02:36 PM (IST)

पीरियड्स के दौरान प्राइवेट पार्ट में दर्द हल्का दर्द होना सामान्य है। कई बार वेजाइना का यह दर्द बर्दाशत करना मुश्किल हो जाता है। इससे आराम पाने के लिए दवाई का सहारा लेना पड़ता है। अगर हर बार इस तरह की तकलीफ हो रही है तो नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है। इस तरह की दर्द कई बार dysmenorrhoea की वजह से भी होती है। यह वुमेन हेल्थ कंडीशन है जो 7 में से 1 महिला को हो सकती है। 

क्या है Dysmenorrhoea? 
Dysmenorrhoea को कष्टार्तव कहा जाता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द है। इस अवस्था में गर्भाशय के अन्दर की झिल्ली बाहर निकल जाती है। जिससे ब्लीडिंग के समय बहुत ज्यादा दर्द होता है। इसके अलावा जब बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है तब भी दर्द का कारण बनता है।
PunjabKesari

दर्द के कारण
1. शरीर में पोषक तत्वों की कमी
मासिक धर्म में थोड़ी दर्द होना तो आम बात है लेकिन शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन, और जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से यह परेशानी बढ़ सकती है।  

2. पीरियड्स का रेग्युलर न होना
जिन महिलाओं को पीरियड्स अनियमित होते हैं उन्हें भी वेजाइना में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

3. शरीर में खून की कमी
खून की कमी होने के कारण भी वेजाइना में दर्द होना स्वभाविक है। इससे रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता जो दर्द का कारण बनता है। 

4. हार्मोंस में बदलाव 
हार्मोंस में बदलाव आने के कारण भी पीरियड्स के दौरान वेजाइना में तेज दर्द होता है।  अपनी डाइट का खास ख्याल रखने से इस समस्या से राहत मिल सकती है। 

5.  पानी की कमी 
शरीर में पानी की कमी भी वेजाइना में दर्द का कारण है। 

इस तरह पाए निजात
1. अपने आहार में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन बी1 से भरपूर चीजों का सेवन करें। 

2. आयरन की कमी पूरी करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जिया, काले चने, दूध, दही, फलों के जूस का सेवन करें। 

3. पीरियड्स के दौरान गर्म दूध में गुड़ डालकर पीएं। इससे दर्द को बहुत आराम मिलता है। 

4. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं। इसे पीने से दर्द को बहुत आराम मिलता है। 

5. पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाने के साथ नहाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे दर्द कम हो जाता है। गर्म पानी वाली बोतल से पेट के नीचे वाले हिस्से पर सिकाई करें। 
PunjabKesari
6. गुनगुने पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static